Daily Horoscope, February 14: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
{"_id":"5e45443a8ebc3ee5ae5a2395","slug":"horoscope-today-14-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी राशिफल: शुक्रवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिलेगा मान-सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
14 फरवरी राशिफल: शुक्रवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास, मिलेगा मान-सम्मान
Fri, 14 Feb 2020 05:51 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Fri, 14 Feb 2020 05:51 AM IST
विज्ञापन
rashifal
- फोटो : rashifal
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन प्यार और समभाव का दिन है। आपके प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपको आपके परिवार का साथ मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में भी प्रेम की गंगा बहेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपके लिए काफी अनुकूल रहेंगे और आपका भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन वह आपको सुख देगी। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आज का दिन प्रेम जीवन को लेकर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका प्रिय आपको प्रपोज कर सकता है और कोई अच्छा सा गिफ्ट भी दे सकता है। आपके खर्चे काफी रहेंगे लेकिन आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा और इनकम में वृद्धि होगी। भाग्य प्रबल रहेगा। काम के सिलसिले में आज बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे और परिवार का माहौल भी आपके साथ रहेगा। आप सफलता अर्जित करेंगे और मेहनत भी खूब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आपका मन आज प्यार के बारे में ही सोचेगा। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो आज उनसे अपने मन की बात जरूर कहें। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज सुख भरे पल बिताएंगे और आपकी बात आपके जीवन साथी को अच्छे से समझ आएगी जिससे आपके बीच का रिश्ता बढ़िया बनेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से आपका दिन बढ़िया जाएगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और परिवार का माहौल भी आपको मदद करेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कहीं दूर यात्रा पर जाने का विचार करेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आप आज के समय को परिवार वालों के साथ बिताना काफी पसंद करेंगे। आपके दांपत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी और जीवन साथी आपसे अपने मन की बातें करेगा और आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज किसी खुशनुमा यात्रा पर जाने की सौगात मिलेगी और उनका प्रिय उनसे अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। आपका स्वास्थ्य भी मजबूत रहेगा और परिवार में खुशहाली रहेगी। आप अपनी नौकरी में अच्छा काम करेंगे और आपको आपके अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।