Horoscope Today 06 December 2020: पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें रविवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी प्रेम और रोमांस के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सुगमता आएगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी जिससे मन हर्षित होगा। नौकरी करते हैं तो खूब मेहनत के साथ अपने काम को अंजाम देंगे जिससे बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में बहुत ध्यान देंगे और किसी प्रॉपर्टी का सौदा कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम फल दायक रहेगा। परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों का साथ और सानिध्य मिलेगा। काम में बरकत आएगी। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है जिसे आप पूरी भी करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय से मिलकर खुश हो जाएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको आपकी यात्रा का अच्छा फल भी मिलेगा। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। कार्यों में रुकावट नहीं होगी जिससे आपका मन हर्षित रहेगा। भाग्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए अधिक प्रयास के बाद ही सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में है उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रह सकता है। आज कोई घरेलू सामान खरीद कर लाएंगे जिससे घरवालों को खुशी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन तनाव से भरा रहने वाला है। अच्छा भोजन करेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाल समय रहेगा। परिवार का सहयोग भी पूरी तरह से मिलेगा। लोगों में एकजुटता दिखेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत अच्छे परिणाम अच्छे नतीजे लेकर आएगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से प्रेम मिलने से मन खुश रहेगा।