Today Horoscope in Hindi, 03 november, 2020
Horoscope Today 03 november 2020: मिथुन और सिंह समेत पांच राशियों के सपने हो सकते हैं पूरे, जानें मंगलवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और आपकी बात सुनी जाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को जगाने का कोई भी मौका आज नहीं छोड़ेंगे और आपका प्रिय बहुत खुश होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम की भावना को महसूस करेंगे और आपके जीवन साथी से आपकी निकटता बढ़ेगी। काम के सिलसिले में भी आज का दिन आपको सुखद समाचार प्रदान करेगा। आप मन से धार्मिक होंगे और ईश्वर के प्रति आपकी भावना विकसित होगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपको उन्नति देगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
अपनी सेहत में चली आ रही समस्याओं से आज कुछ हद तक कमी महसूस करेंगे और जरूरत होने पर डॉक्टर को दिखाने से भी आप को लाभ होगा। गाड़ी सावधानी से चलाना जरूरी होगा क्योंकि हल्की-फुल्की चोट लग सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आपके कार्यों में सफलता मिलने की संभावना और भी अधिक बढ़ जाएगी। अपने काम के स्थान पर आज किसी तरह की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे और थोड़े से एग्रेसिव होकर काम करेंगे। आज आपका ध्यान पैसों से ज्यादा परिवार पर होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश रहेंगे और जीवन साथी के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रियतम की तारीफ करते नजर आएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो सकती है। यह खर्चे बेफिजूल के होंगे। किसी आवश्यक कार्य पर नहीं इसके लिए आप बाद में स्वयं को दोष भी देंगे, इसलिए सावधानी रखें और अपनी सेहत को भी नजरअंदाज ना करें। आज बीमार हो सकते हैं। दोस्तों से लिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है, जिससे आपके हाथ में पैसा होगा। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में तनाव को दूर करने में सफल रहेंगे और जीवन साथी के साथ आने वाले त्योहारों की प्लानिंग करते हुए नजर आएंगे तथा घर में कुछ घरेलू खर्च करेंगे। आपके बिजनेस में आज अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अपने प्रिय को अपनी बुद्धिमानी से खुश करने में सहायक रहेगा। अपने काम को लेकर आप काफी मेहनती रहेंगे और बहुत प्रयास करेंगे कि आपको कोई रुका हुआ इंसेंटिव मिल जाए।
आज आपको बहुत खुशी होगी क्योंकि आपके पास पैसा आएगा। बिजनेस में भी आज अच्छे लाभ का दिन रहेगा और आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको अपनी इनकम को बढ़ाने के कुछ नए सोर्स मिल सकते हैं। आप जहां काम करते हैं, वहां आपको खुद पर भरोसा रख कर काम करना चाहिए और अपने साथी और सहायकों से अच्छा बर्ताव करना चाहिए। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रियतम के रूखे व्यवहार से थोड़े दुखी हो सकते हैं जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को संतुष्टि पूर्ण मानेंगे और आपके जीवन साथी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।