hindu new year samvat 2079 prediction: 02 अप्रैल से चैत्र के वासंती नवरात्रि प्रारंभ होंगे जो 10 तारीख,रविवार को रामनवमी पर समाप्त होंगे। इस दिन सुबह 8:30 पर वैधृति नामक अशुभ योग आरंभ होगा अतः घटस्थापन,अखंड ज्योति प्रज्जवलन,देवी पूजन और नववर्ष पूजन पहले ही करना चाहिए। नल नामक विक्रमी संवत् 2079,शनिवार को ही शुरू होगा। इस वर्ष के राजा शनि और मंत्री गुरु होंगे। इस महीने राहु 12 अप्रैल को मेष राशि में आ जाएंगे। इसके अलावा मुख्य ग्रह गुरु 13अप्रैल को अपनी राशि मीन में और शनि 29 अप्रैल से कुंभ राशि में आ जाएंगे। साथ ही 27 से गुरु-शुक्र योग तथा 29 से मंगल-शनि योग आरंभ होंगे। इस साल 4 ग्रहण लगेंगे। पहली मई को सूर्यग्रहण,16 मई को चंद्रग्रहण, 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण और अंतः में 8 नवंबर को चंद्रग्रहण।
Hindu Nav Varsh 2022: 02 अप्रैल से नव संवत 2079 और नवरात्रि आरंभ, जानें हिंदू नववर्ष की 10 बड़ी बातें...
मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिषविद्, चंडीगढ़
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन