फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Shukra Yuti:14 मई से मिथुन में गुरु-शुक्र की युति, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

Tue, 12 May 2026 04:34 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 12 May 2026 04:34 PM IST
सार

Venus Juptier Conjunction: 14 मई से मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की दुर्लभ युति बनने जा रही है, जो 8 जून तक प्रभावी रहेगी। जानें किन 6 राशियों को मिलेगा धन, सुख, करियर और प्रेम जीवन में बड़ा फायदा।

विज्ञापन
Guru-Shukra Yuti in Gemini from May 14 Bring Luck for These 6 Zodiac Signs
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला

Guru Shukra Yuti: 14 मई से शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की शुभ युति बनने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों का मिलन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि यह धन, वैभव, सुख-सुविधाओं और तरक्की का कारक होता है। यह दुर्लभ संयोग 8 जून तक प्रभाव में रहेगा और इस दौरान कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Bada Mangal 2026: दूसरे बड़े मंगल पर बन रहा मंगलादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा सम्मान, सफलता और बड़ा लाभ
Rahu Gochar 2026: राहु की चाल से देश-दुनिया में होगी हलचल, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

Trending Videos
Guru-Shukra Yuti in Gemini from May 14 Bring Luck for These 6 Zodiac Signs
14 मई के बाद जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र की युति बेहद शुभ मानी जा रही है। 14 मई के बाद जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और लंबे समय से मकान या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। गुरु ग्रह की कृपा से भाग्य का साथ मिलेगा और नई चीजें सीखने व समझने में रुचि बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम के योग भी बन सकते हैं।

Guru-Shukra Yuti in Gemini from May 14 Bring Luck for These 6 Zodiac Signs
संपत्ति या धन में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि में ही गुरु और शुक्र की युति बनने से इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर काम में ऊर्जा व उत्साह दिखाई देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। जिन लोगों का रिश्ता चल रहा है, उन्हें परिवार की मंजूरी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और संपत्ति या धन में वृद्धि के संकेत मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru-Shukra Yuti in Gemini from May 14 Bring Luck for These 6 Zodiac Signs
व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह युति आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से लाभकारी साबित होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। बिजनेस बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश करने का मौका मिल सकता है। गुरु ग्रह की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Guru-Shukra Yuti in Gemini from May 14 Bring Luck for These 6 Zodiac Signs
नौकरी और कारोबार में उन्नति के योग हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय तरक्की और समृद्धि लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी और कारोबार में उन्नति के योग हैं। यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। परिवार और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed