फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2022: 12 साल बाद गुरु का मीन राशि में परिवर्तन ,जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Mon, 11 Apr 2022 04:47 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Apr 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Guru Gochar in Meen 2022 on 13th April Impacts of Jupiter Gochar On Pisces Know Details In Hindi
guru gochar 2022: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला

महान ग्रह बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद 13 अप्रैल को 3 बजकर 48 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले ये मई 2010 से मई 2011 के मध्य मीन राशि में गोचर कर रहे थे, उसके उपरांत अब पुनः मीन राशि में आए हैं जिसके फलस्वरूप कई राशियों के लिए ‘हंस योग’का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 23 अप्रैल 2023 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई देता है अतः सभी राशियों के लिए इनका मीन राशि में गोचर काल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Guru Gochar in Meen 2022 on 13th April Impacts of Jupiter Gochar On Pisces Know Details In Hindi
GURU Gochar 2022: - फोटो : amar ujala

मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन में भी धन का निवेश करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।

Guru Gochar in Meen 2022 on 13th April Impacts of Jupiter Gochar On Pisces Know Details In Hindi
- फोटो : amar ujala

बृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Gochar in Meen 2022 on 13th April Impacts of Jupiter Gochar On Pisces Know Details In Hindi
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो वो भी अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। 

विज्ञापन
Guru Gochar in Meen 2022 on 13th April Impacts of Jupiter Gochar On Pisces Know Details In Hindi
राशि

कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी आपके लिए सुपरिणाम दायक रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed