अक्तूबर का महीना ग्रहण, गोचर और प्रमुख व्रत-त्योहारों से भरा हुआ था। अब साल 2022 का 11वां महीना आरंभ होने जा रहा है। इस महीने कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होगा। इसके अलावा इसी माह साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगेगा। इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग चुका है। 15 दिनों के अंतराल पर 08 नवंबर को लगने वाला यह दूसरा ग्रहण होगा। आइए जानते हैं नवंबर के महीने में कब और कौन-कौन से प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं।
Grah Gochar 2022: नवंबर माह में गुरु-सूर्य समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें किस राशि पर पड़ेगा प्रभाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 नवंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर
नवंबर महीने में सबसे पहले प्रेम, ऐशोआराम, सुख-सुविधा और सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र स्वयं की राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में 11 नवंबर को शाम 07 बजकर 52 मिनट पर प्रवेश करेंगे। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उनके जीवन में हमेशा सुख-सुविधा और ऐशोआराम मिलता है। वहीं अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है तो व्यक्ति का जीवन अभावों से गुजरता है। कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें और दही,चांदी और चावल आदि का दान करने का महत्व होता है।
Tulsi Vivah 2022: तुलसी विवाह से शुरू हो जाएंगे सब शुभ कार्य, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Kartik Purnima 2022: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला
13 नवंबर को वक्री मंगल का गोचर
13 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वक्री मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह ऊर्जा के कारक माने जाते हैं। कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा मंगल ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।
ज्ञान, वाणी, व्यापार और बुद्धि के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध 13 नवंबर को ही वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में बुध और मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान होता है। कन्या और मिथुन राशि के स्वामी ग्रह 13 नवंबर की रात को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जिन जातकों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं उन्हें व्यापार और वाणी में महारत हासिल होती है। ऐसे लोग बहुत ही होशियार स्वभाव के होते हैं। कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन हरे रंग के कपड़े पहने और भगवान गणेश की उपासना करें।
ज्योतिष के अनुसार सूर्य हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। बुध के साथ सूर्य भी 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने पर जातकों को राज सत्ता का सुख प्राप्त होता है। कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए प्रतिदिन सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए।