फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज धनतेरस पर बना त्रिपुष्कर योग, इन राशियों के लाभ में होगी तीन गुना वृद्धि

Tue, 29 Oct 2024 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 07:14 AM IST
सार

Dhanteras 2024: आज धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।  ऐसे में आज के दिन का महत्त्व और भी बढ़ जाता है। धनतेरस पर बन रहे ये शुभ योग इन राशियों को आरोग्य और बुद्धि में वृद्धि प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं आज यानी धनतेरस का दिन किन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

विज्ञापन
Dhanteras Tripushkar Yog These  Luckiest Zodiac Sign On Tuesday 29 October 2024 Is Very Lucky
धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। - फोटो : amar ujala

Tripushkar Yog On Dhantrayodashi: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन से ही दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। आज धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है।  ऐसे में आज के दिन का महत्त्व और भी बढ़ जाता है। 


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज धनतेरस के दिन बन रहे शुभ योग का लाभ वैसे तो सभी राशियों को मिलेगा लेकिन ऐसी राशियां हैं जिनको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। धनतेरस पर बन रहे ये शुभ योग इन राशियों को आरोग्य और बुद्धि में वृद्धि प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं आज यानी धनतेरस का दिन किन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

Dhanteras Tripushkar Yog These  Luckiest Zodiac Sign On Tuesday 29 October 2024 Is Very Lucky
कारोबारी व व्यापारियों को धनतेरस की वजह से अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन काफी शुभकारी रहने वाला है। मेष राशि के जातक अपने लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे और अपना कोई भी काम अच्छी तरह सोच विचार कर ही करेंगे। कारोबारी व व्यापारियों को धनतेरस की वजह से अच्छा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। 

Dhanteras Tripushkar Yog These  Luckiest Zodiac Sign On Tuesday 29 October 2024 Is Very Lucky
कन्या राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन निवेश करना बेहद शुभ रहेगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि 
धनतेरस का दिन कन्या राशि वालों के लिए आनंदमय रहने वाला है। कन्या राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन निवेश करना बेहद शुभ रहेगा। वाहन व प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सोना चांदी व बर्तन का व्यवसाय करने वालों को अच्छा धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के आय में वृद्धि की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अगर आपकी अनबन चल रही है तो कल बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करेंगे और त्योहार के मौके पर दोनों के बीच आपसी प्रेम मजबूत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras Tripushkar Yog These  Luckiest Zodiac Sign On Tuesday 29 October 2024 Is Very Lucky
धनतेरस के मौके पर आपको अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए धनतेरस का दिन काफी शुभ रहने वाला है। तुला राशि वालों को माता लक्ष्मी की कृपा से आमदनी में अच्छी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं । अगर फ्लैट व जमीन में निवेश करना चाहते हैं तो निवेश से आपको भविष्य में अनुकूल रिटर्न प्राप्त होगा। खुद का या पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं तो मुनाफे में अच्छी वृद्धि होगी। धनतेरस के मौके पर आपको अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed