फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सभी अफवाहों को नजरअंदाज करें ये राशि वाले, जानें कैसा रहेगा अापका दिन

Sat, 03 Jun 2017 04:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 03 Jun 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 3rd june
zodiac - फोटो : zodiac
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें

daily rashiphal 3rd june
मेष राश‌ि

अपवाहों पर ध्यान ना दें। किसी भी सूचना की पूरी जांच करके ही उस पर विश्वास करें। आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने संबंध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आज आपको बहुत सम्मान व प्रशंसाा ​मिलेगी। आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जाएंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी जैसी चीज खरीदें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का जायजा लेना होगा जैसे रोजाना दांतो की सफाई आदि। आप अगर अभी थोड़ा ध्यान देंगे तो भविष्य मे इसका लाभ मिलेगा।

वृष राश‌िः जीवन में शुभ परिवर्तन होने के संकेत

daily rashiphal 3rd june
वृष राश‌ि

आज आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी जिंदगी आपके प्यार एवं चाहतों के अनुकूल चल रही है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बनाए आदर्शों के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करें। आज आपके सहकर्मियों द्वारा समय पर की गई मदद कार्यस्थल पर आपको किसी परेशानी से बचा लेगी। घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। ग्रह सितारे संकेत दे रहे हैं आज आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाला हैं। आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती हैं। इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः विदेशी निवेश से आर्थिक लाभ के संकेत

daily rashiphal 3rd june
म‌िथुन राश‌ि

तनाव भरी परिस्थिति को संभाल पाने के कारण इनाम के रूप में आपको और जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ये अपनी क्षमता दिखाने का आपके लिए अच्छा मौका है। अगर आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सके तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। इसलिए पूरी मेहनत व लगन से काम को पूरा करने की कोशिश करें। विदेशी निवेश से आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं। यदि आप अपना व्यापार विदेशों में फैलाना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्छा समय है। संपत्ति खरीदने के भी  संकेत हैं और यदि सोच समझ कर निवेश किया गया तो भविष्य में उसके अच्छे फल मिलेंगे। इस समय आपके रिश्तों में और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने प्रियजनों के नजदीक आएंगे और अपनी जिंदगी में उनके महत्व को जान पाएंगे। पहले आप उन पर इतना ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब उनको गले लगा कर पहले की सभी शिकायतें और दूरियां मिटा दें।

विज्ञापन

कर्क राशिः आज अपने दिल की सुनें

daily rashiphal 3rd june
कर्क राशि

आज आप अपने दिल की बात सुनें। आज आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने का सपना देखेंगे। इसे केवल एक सपना ही ना रहने दें। सोचें कि आप अपनी नेतृत्व कुशलता को बढ़ाने के लिए और क्या कर सकते हैं। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे। इसलिए ध्यान रखें की आप सही भोजन लें और रोज व्यायाम करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed