{"_id":"5948fdd54f1c1b35498b4ded","slug":"daily-rashiphal-21th-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशि वालों को आज मिल सकता है बड़ा फायदा, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन राशि वालों को आज मिल सकता है बड़ा फायदा, जानें अपना राशिफल
Wed, 21 Jun 2017 07:34 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: अपने जज्बातों पर काबू रखें
2 of 13
मेष राशि
आज आप थोड़ा निराश और उदास अनुभव करेंगे, क्योंकि आपने जिसे दिल दिया, उसने उसका अनुकूल उत्तर नहीं दिया। आपको उसने मना नहीं किया पर जिस गर्मजोशी, उमंग और जल्दबाजी की आप को उससे आस थी, वह नहीं मिली। धीरज रखें और अपने जज्बातों पर लगाम लगाएं। सफलता मिलेगी। अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
वृष राशि: जीवन में संतुलन बना कर चलें
3 of 13
वृष राशि
आज आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको अपने परिवार, दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाना चाहिए।आज आप अपने को काम व संबंध की कशमकश में फंसा पाएंगे। अपने साथी को महत्वपूर्ण महसूस कराने से आप भी अधिक प्रसन्न व सहज रहेंगे। आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं। ये तो तय है कि आज आप इन वस्तुओं का सही आनंद अवश्य ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में तनाव महसूस करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का हो रहा है। आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपने जीवन में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी व शांति मिलेगी। आज आप के लिए रोमांस अच्छा नहीं है। इसलिए आपको कुछ सुधार की कोशिश करने की जरूरत है। आप और आपके पार्टनर आज कहीं बाहर निकलेंगे और अपने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है ।अगर शेयर बाजार में आपकी रूचि है तो अभी सिर्फ बाजार पर नजर रखे, जांच परख के बाद ही पैसा लगाना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक मामलें में नुकसान हो सकता है
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बहुत ही दयालु मूड में हैं और किसी जरूरतमंद की मदद करना चाहते हैं। आप पाएंगे कि अपने नकारात्मक विचारों को त्याग कर आप ना केवल अपने रिश्तों में सुधार ला पाएंगे बल्कि खुद भी बहुत खुशी महसूस करेंगे। अकेले व्यक्ति जो अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति को प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, आज धीरज रखें। जल्दबाजी के बजाय उस व्यक्ति को और अच्छी तरह जानने की कोशिश करें। ऐसी संभावना है कि यह प्रस्ताव उसकी तरफ से आ जाए। आर्थिक मामलों में जो आपको नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करने के लिए बड़े जोखिम वाला कोई निवेश ना करें, अन्यथा नुकसान और बड़ा होगा। कुछ आर्थिक मामले ऐसे आयेंगे जिसे आप टाल भी नहीं सकते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।