{"_id":"594793c14f1c1bc90d8b4727","slug":"daily-rashiphal-20th-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशि वालों का संपत्ति का हो सकता है नुकसान, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन राशि वालों का संपत्ति का हो सकता है नुकसान, जानें अपना राशिफल
Tue, 20 Jun 2017 07:37 AM IST
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
amarujala.com-presented by:विनोद शुक्ला
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: आज कोई नया व्यापार शुुरु सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है। आज आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए आपको उसे किसी और क्षेत्र में बढ़ाना चाहिए या फिर विदेश तक फैलाने की कोशिश करनी चाहिए। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का इस समय आप पर फितूर सवार है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है।
वृष राशि: आज अपने साथी का सहयोग मिलेगा
3 of 13
वृष राशि
आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में रहेंगे। आप सोचेंगे की आपने अभी तक जीवन में जो सफलता पाई है वो कितनी मेहनत से पाई है। आपसी संबंध स्थापित करते समय कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अगर संभव हो तो अपने अनुभव से आप अपने किसी जरूरत मंद साथी की मदद कर सकते हैं। उसके काम करने की बजाए उसे ये समझाने की कोशिश करें कि उससे गलती कहां हुई है। आपके द्वारा समय पर की गई मदद से आपको बहुत प्रशंसा मिलेगी। आज आप जिसकी मदद करेंगे भविष्य में वो भी आपके काम आ सकता है। आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज नौकरी के मौके मिलने की संभावना है
4 of 13
मिथुन राशि
अपने नियंत्रण के बाहर की स्थिति में उलझने की जरूरत नहीं है। उसमें बहुत अधिक उलझने से स्थिति बिगड़ सकती है। कुछ मुश्किलों का सामना करने के बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य और साहस बनाए रखें। यदि आप विवाहित हैं तो अपने जीवन साथी के साथ अन्यथा अपने मित्र या परिवार के किसी सदस्य के साथ मस्त हो जाएंगे। आपकी सामाजिक गतिविधियां मनोरंजन से भरपूर रहेंगी। आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता है। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: स्वास्थ्य संबधी समस्या रहेगी
5 of 13
कर्क राशि
आज आप उन लोगों से दूर रहें जो आपकी जिंदगी में नकारात्मकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। आप काफी हद तक एक सकारात्मक इंसान हैं। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। आज यात्रा में और अपने किसी प्रिय व्यक्ति को कोई तोहफा देने में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ये सब खर्चे कई बार न चाहते हुए भी हो रहे हैं और आपको इसकी चिंता भी हो रही है। आपका मोटापा एक बड़ी परेशानी है इसलिए खान पान पर ध्यान दें परन्तु अंत में आप पुराने रवैये पर आ जायेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।