फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितारों की चाल का आज आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है?

Tue, 20 Sep 2016 10:34 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 20 Sep 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 20 september 2016
राश‌िचक्र
आज स‌ितारों की चाल का आपके जीवन, नौकरी, व्यवसाय, धन, कैर‌ियर और पार‌िवार‌िक जीवन क्या असर होने वाला है, जानने के ल‌िए पढ़ें अाज का राश‌िफल।

मेष राश‌िः आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है

daily rashiphal 20 september 2016
मेष्‍ा राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। याद रखें कि खुद को तरोताजा महसूस करने के लिए परिवार के साथ समय बिताने से ज्यादा अच्छा कोई विकल्प हो ही नहीं सकता । इन सुनहरे पलों का पूरा आनंद लें और अपने जीवन को जी भरकर जिएं। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज आप किसी गैर सरकारी संगठन में काम करने का मन बना सकते हैं। रोज़ाना ऐसा अवसर आपको नहीं मिलेगा। आपका काम करने का तरीका अनेक लोगों को प्रभावित करेगा और आपकी हृदयशीलता और चरित्र की तारीफें होंगी। बधाई हो।
अगर आप व्यवसाय में हैं तो आपको कुछ ऐसे इनाम मिलने वाले हैं जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। आपको अपने सहयोगियों से कोई कीमती तोहफा भी मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि उनकी सहायता से आपको कोई बड़ी सफलता मिल जाए और आपका फायदा हो। अपने व्यवसाय के लिए आप इसे बड़ी धरोहर समझिए।
आज आपको अपनी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमता को बढ़ाना होगा। आप जिम और योग से अपने में काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। व्यायाम के अन्त में आप पाएंगे कि आप पहले से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। आपकी सेहत और आत्मविश्वास दोनों ही बेहतर होंगे।

वृष राश‌िः आज आपका दिन मौज-मस्ती का है

daily rashiphal 20 september 2016
वृष्‍ा राश‌ि
आज आपको हैरानी होगी कि आपने उस समस्या को सुलझा लिया जिसे कोई भी नहीं सुलझा पा रहा था। ये समस्या वो भी हो सकती है जो आपकी जान पहचान के लोगों के बीच चल रही थी। अपने आप को इस काम के लिए सराहें और अपने दोस्तों के साथ खूब मौज-मस्ती करें।
अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं। पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है।
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
इस वक्त आपको उचित पूंजी निवेश का निर्णय करना चाहिए अत: आप को इसके लिए आश्वस्त होना चाहिए। पूंजी निवेश के जरिये मिले आर्थिक लाभ आपको फायदे की ओर ले जा रहे हैं, जब कि यह आपकी उम्मीद से कम हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देने की सोच रहे हैं तो इस व्यवसायिक उछाल का अवश्य फायदा उठा लें। प्रोपर्टी डीलिंग के माध्यम से यह ज्ञात हो चुका है और यदि पूंजी निवेश सोच समझ कर कीया जाए तो निश्चित रूप से अधिक समय तक लाभ मिल सकता है। आप अपनी इच्छाओं को भली-भांति परख लें, लेकिन इस लाभकारी समय का इस्तेमाल आप भविष्य की सफलताओं को ध्यान में रख कर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः लाभ म‌िल सकता है

daily rashiphal 20 september 2016
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि

आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।
जीवनसाथी के साथ शांत एवं निस्तब्ध रिश्ता कायम होगा। ना केवल शारीरिक अपितु मानसिक स्तर से भी एक अच्छा समय साथ-साथ बीतेगा। जीवन की खुशियों के लिए इस रिश्ते को बनाये रखें।
जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें।
वास्तव में आज आपको निश्चित रूप से पुरानी पैतृक संपत्ति जमीन-जायदाद या आभूषण के रूप में प्राप्त होगी। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। 

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक लाभ के संकेत हैं

daily rashiphal 20 september 2016
कर्क राश‌ि
हो सकता है आप अपने काम को निश्चित समय में पूरा ना कर पाएं इसलिए अभी से सावधान रहना जरूरी है। अगर आप नौकरी के लिए आवेदन या किसी छात्रवृत्त‌ि के कागजों पर काम कर रहे हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें। जितना जल्दी हो सके अपना काम खत्म कर लें वरना अनचाही मुश्किलें आ सकती हैं।
इस समय आपका काम अच्छा चलता रहेगा, लेकिन अगर आप अपने काम में और अधिक सफलता चाहते हैं तो आपको विज्ञापन का सहारा लेना चाहिए। इसकी मदद से आपके लिए नए अवसरों के दरवाजे खुल जाएंगे और आपके करियर में भी वृद्ध‌ि होगी। अपनी योजना ध्यान से बनाएं और अपने श्रोताओं को भी ध्यान से चुनें और फिर देखें इसका फायदा आपको कितनी जल्दी मिलता है।
इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। इन दिनों दोनों पक्षों में मैत्रीपूर्ण हल नहीं दिख रहा है इसलिए न्यायपूर्ण हल के लिए बहस को कुछ दिनों के लिए टाल देना चाहिए। 
आपने जो बहुमूल्य पत्थर पहना है उसे ज्योतिषी के पास जाकर चैक कराएं। कहीं ऐसा तो नहीं वही आपको नुकसान पहुंचा रहा हो। गलत समय पर गलत पत्थर पहनने से भी उसका बुरा असर पड़ता है। सुरक्षित रहना ही बाद में पछताने से अच्छा होता है इसलिए किसी अच्छे प्रोफैश्नल के पास जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed