फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि वालों को आएगी पैसे कमाने की समझ, कैसा रहेगा आपका दिन

Sat, 20 May 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 20 May 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 20th may
ग्रह नक्षत्र
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: निवेश के लिए नई योजना पर विचार करें

daily rashiphal 20th may
मेष राश‌ि

आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ व शुभ है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। रुपए-पैसे को लेकर थोड़ा दबाव तो होगा पर आप अपने गंभीर प्रयासों से इससे पार पा लेंगे। निवेश के मामले में आप कुछ नए प्रयोग करें और नई योजना पर भी विचार करें। आपकी आर्थिक सफलता आपके खुद के निर्णय पर ही निर्भर करेगी। इस मामले में दूसरों को दखल नहीं देने दें। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मगर आज आपको छोटे मोटे दर्द से लड़ना होगा। 

वृष राश‌ि:पैसे कमाने की आएगी समझ

daily rashiphal 20th may
वृष राश‌ि

आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। आज के दिन आपको अपने कवच से बाहर निकल कर अपने चाहने वाले के समक्ष अपना उत्साह व प्रेम प्रकट करना होगा। आपको अपने काम में थोड़ा ज्यादा समय देने से हिचकना नहीं चाहिए। इसके सुखद परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। अभी आपको अनुभव लेना है और उसके लिए कड़ी मेहनत करनी है। आज आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने का दिन है। आपको खुद लगेगा की आपमें पैसे कमाने की अच्छी समझ है। आज आप तनाव को काबू में रखने की कोशिश करें। आप पाएंगे कि बल्डप्रेशर बढ़ने का कारण चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें

daily rashiphal 20th may
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिए फायदेमन्द होगा। अपने फैसले को और प्रभावशाली बनाने के लिए अपने लकी नंबर का इस्तेमाल करें। कोई बड़ी खरीदारी कर रहे हैं तो उसके दस्तावेजों का भी अपने लकी नंबर से मिलान करें। आप अपने मन को पढ़ाई या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रखेंगे ताकि आप अपना मन अपनी बीमारी से हटा सकें।

विज्ञापन

कर्क राशि: लक्ष्‍यों का आसानी से करेंगे हासिल

daily rashiphal 20th may
कर्क राशि

घर पर आज लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो अच्छा होगा। आज आप साथी के साथ समय बिताना चाहते हैं, किन्तु कार्यभार के कारण आपको यह संभव नहीं लग रहा। आज आप अपने निश्चित लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने काम की रूपरेखा को सुधारना या बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर मेहनत करते रहें। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed