{"_id":"5a4f53ee4f1c1b0b788b68ef","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-6th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशि वालों की अामदनी बढ़ने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशि वालों की अामदनी बढ़ने के संकेत हैं, जानें अपना राशिफल
Sat, 06 Jan 2018 09:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Jan 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: आर्थिक मामलों में अच्छे समाचार मिल सकते है
2 of 13
मेष राशि
आज आप किसी जानकार द्वारा दिए गए व्यावसायिक प्रस्ताव के बारे में सोचेंगे। आप इस बात से कुछ परेशान रहेंगे कि आपको क्या करना चाहिए आप इससे जुड़ें या नहीं। आज समय निकाल कर अपने अवसरों के बारे में सोच लें, वैसे ये व्यवसाय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों से जुड़े समाचार अच्छे ही होंगे। यह समय है कि आप अपनी आर्थिक योजना पर फिर से विचार करें और लम्बे भविष्य के लिए बजट की व्यवस्था करें। ग्रह और नक्षत्र बता रहे हैं कि दूर के किसी व्यक्ति या संगठन से लाभ मिल सकता है। अपने आर्थिक लक्ष्य को पाने के लिए हिचकें नहीं। आपकी शुरुआत से भविष्य में अच्छा फायदा होगा।
वृष राशि: आज पुरानी परेशानियों का अंत होगा
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। आज आपकी अलग और रचनात्मक सोच आपके आस-पास वालों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। आज आप उन लोगों की मदद कर पाएंगे, जो बहुत दिनों से किसी समस्या को हल करने के लिए लड़ रहे हैं। अपने रचनात्मक दिमाग का उपयोग करें, आप पाएंगे कि आप उन सभी परेशानियों का हल ढूंढ लेंगे जिनका हल ढूंढना औरों के लिए असंभव ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है
4 of 13
मिथुन राशि
प्यार की दुनिया में आज आप संभल के आगे बढ़ें, क्योंकि आज कोई आपको ब्लैकमेल कर सकता है। अगर पिछले दिनों आपको किसी ने धोखा दिया है तो आप अब उनके बारे में दुबारा सोचें। गंभीरतापूर्वक सोचें कि यह व्यक्ति जो प्रस्ताव कर रहा है क्या क्षणिक उपलब्धि के लिए अपने को जैसा बता रहा है, वैसा है। आज आप स्वयं रक्षात्मक रहें।आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका काम आपकी सोच से बहुत धीमा चल रहा है। लेकिन, परेशान ना हों ये समय भी बहुत जल्दी ही बीत जाएगा। अपना काम पूरी मेहनत से करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
कर्क राशि: अामदनी बढ़ने के संकेत है
5 of 13
कर्क राशि
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज विदेश से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। खासतौर से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अवसर मिलने के संकेत हैं। अगर आप ग्रैजुएट हैं तो आपको विदेश से नौकरी का मौका भी मिल सकता है। इस अवसर के बारे में गंभीरता से सोचें ये बहुत ही बढ़िया अवसर साबित होगा। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। जो लोग काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल रहे हैं तो समझिए पूरा दिन यात्रा में ही बीतेगा। अगर आप ट्रेवल व्यापार में हैं तो समझिए कि इस व्यापार से आपको खूब आमदनी होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।