फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा, जानें अपना राशिफल

Mon, 29 Jan 2018 07:36 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Jan 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 29th january
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌ि: आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है

daily rashifal or rashiphal 29th january
मेष राश‌ि

आज के दिन आप काम संबंधी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके सभी सहकर्मियों के लिये आनंद का समय हो सकता है। इस दौरान आप आनंद के साथ ही अपने साथियों को अच्छे से जान भी पाएंगे। लेकिन, ये भी ध्यान रखें कि आपके व्यवहार पर आपके अधिकारियों की भी नजर है। कुछ वस्तुएं जिन्हें आप बहुत पहले खो चुके थे आपको आज वह मिल जाएंगी। यह आपके लिए कोई विशेष वस्तु हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज आप अपनी बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त कर रहे हैं। 

वृष राश‌ि: गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं

daily rashifal or rashiphal 29th january
वृष राश‌ि

आज आपकी जिंदगी में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, सावधान रहें। अपनी कथनी पर ध्यान दें, जिससे आप अपने दोस्तों को कुछ गलत ना कह बैठें।इस बात के संकेत हैं कि जो लोग किसी नए कैरियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनको किसी निपुण ज्योतिषी से सलाह मिल सकती है। अगर ये सलाह कैरियर से संबंधित होगी तो उनकी सलाह से आपको फायदा होगा। अपने लिए कोई अच्छा ज्योतिषी ढूंढें और जानें कि वह आपके लिए क्या कहना चाहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: होटल व्यवसायी के लिए दिन शुभ है

daily rashifal or rashiphal 29th january
म‌िथुन राश‌ि

आप यदि होटल या सेवा के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन आपके भविष्य के लिये शुभ है। भले ही ये अवसर आपको अभी लाभदायक ना लगे, लेकिन लंबे समय में इससे लाभ मिल सकता है। आगे चलकर आपको महसूस होगा कि आपका लिया गया कदम सही था। आपकी मेहनत की बदौलत आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी ये सफलता बहुतों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगी। इसलिए आर्थिक प्रबंधन के लिए जो तरीके आपने अपनाये हैं उन्हें दूसरों से भी बांटिये ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज कैरियर में वृद्धि होगी

daily rashifal or rashiphal 29th january
कर्क राशि

अगर आप फार्मेसी या किसी चिकित्सा संबंधी क्षेत्र से जुड़े हैं तो शायद आपको विदेश जाने का कोई अवसर मिल सकता है। आपको इस अवसर के बारे में सोचना चाहिए। खास तौर से तब, जब कि आपने पहले कभी इस अवसर को ठुकरा दिया हो। ये अवसर काफी रोचक है और भविष्य में आपको लाभ देगा। अगर आज आप अपने आराम को एक तरफ रख कर सोचें तो आपके कैरियर में वृद्धि होगी। यदि आपका अपना व्यवसाय है, तब आज का दिन आपके लिये ही बना है। नवीन कार्य बड़ी तेजी से आएंगे और वर्तमान कार्य भी सही तरीके से चलते रहेंगे। यदि आपकी राजनीतिक पकड़ अच्छी है, तब ये समझ लीजिये कि आज काफी बडा लाभ किसी विकल्प के रूप में आपको मिलने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed