{"_id":"5a6c4d074f1c1ba1268b696d","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-28th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन राशि वालों को नौकरी पाने के अच्छे योग है, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन राशि वालों को नौकरी पाने के अच्छे योग है, जानें अपना राशिफल
Sun, 28 Jan 2018 07:26 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि: आपको रचनात्मक होना होगा
2 of 13
मेष राशि
आपकी जिज्ञासू प्रवृत्ति के कारण आपको अपने प्रयासों के परिणाम तुरंत ही मिल सकेंगे। अगर आप काम को नए तरीके से करना चाहते हैं तो आपको रचनात्मक होना होगा। आपके धैर्य और समस्या को समझने की क्षमता के कारण हर काम में आपको सफलता मिलेगी। अपने प्रयास में सफल होने के लिए आपको बात के हर पहलु पर विचार करना चाहिए और अपने अधीनस्थों की सलाह भी लेनी चाहिए।
संभावना है कि किसी विदेशी से आपकी साझेदारी हो जाय या किसी विदेशी संस्था में आप निवेश करें। हालांकि यह फायदेमंद दिख रहा होगा।
वृष राशि: किसी बहस में ना पड़ें
3 of 13
वृष राशि
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा
4 of 13
मिथुन राशि
यदि आप बैंक या वित्तीय क्षेत्र में काम करते हैं तब आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगा। आज आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। आपके अधिकारी आपके काम पर बारीक नजर रखे हुए हैं, इसलिये अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आप निवेश की सोच रहे हैं। निवेश के लिए सारे विकल्प तलाशिए। आप संपत्ति और दूसरे किसी निवेश का तो मन बना ही चुके थे लेकिन निवेश के लिए और कई सारे अच्छे विकल्प देखकर आप हैरान रह जायेंगे। तो क्यों नहीं इसे तलाश लें? आज आपको कुछ ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा।
विज्ञापन
कर्क राशि: आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर पर खुशियां छाई रहेंगी। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रख दें। आमतौर पर आर्थिक रूप से आज आपके लिए अच्छा दिन है। कोई आर्थिक समस्या नहीं खड़ी होगी और आप की आय के साधन भी सुदृढ़ व स्थिर रहेंगे। लेकिन इस मौके को लापरवाही के कारण हाथ से मत जाने दीजिए। अच्छा रहेगा कि आप कुछ पैसे बैंक में जमा करें और उधार में कोई बड़ी खरीदारी करने की ना सोचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।