ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में नाकाम हो सकते हैं। आप चाहे जितनी कोशिश क्यों न कर लें, आप सभी की इच्छाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं। ज़रूरी यह है कि आप हिम्मत न हारें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि मुमकिन है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएँ। दूसरों को राज़ी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफ़ी फ़ायदा पहुँचाएगी। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। दोस्तों के साथ शाम बेहद मज़ेदार और हँसी-ख़ुशी से भरपूर रहेगी काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज़्यादा तनाव न लें और आराम करें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। माँ की बीमारी परेशानी दे सकती है। मर्ज़ का असर करने के लिए उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज़ पर लगाने की कोशिश करें। आपकी यह कोशिश कारगर साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज़ हो सकता/सकती है। लगता है कि आपके विरष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।