ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे खुदगर्ज और गुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में इजाफा कर सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप 'सुपर-स्टार' हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं। बारिश को रोमांस से जुड़ा माना जाता है और आज आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार की बारिश महसूस कर सकते हैं।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी का इलाज अपनी मुस्कान से करें, क्योंकि यह सभी परेशानियों की सबसे कारगर दवा है। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। प्रेम-संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। घर पर आपके बच्चे आपके सामने किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाकर पेश करेंगे, कोई भी कदम उठाने से पहले तथ्यों की भली-भांति पड़ताल कर लें। अपने प्रिय की गैर-जरूरी भावनात्मक मांगों के सामने घुटने न टेकें। अपनी नौकरी से चिपके रहिए और दूसरों से उम्मीद मत कीजिए कि वे आकर आपकी मदद करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मजे करने वाले हैं।