रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आपके प्रिय का एक अप्रत्यासित सकारात्मक कार्य, विवाह को लेकर आपकी धारणा को बदल सकता है। अगर आज ज़्यादा कुछ करने को नहीं है तो कोई अच्छे पकवान बनाकर उसका लुत्फ़ उठाना आपको शाही एहसास दिला सकता है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। ख़ुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। हालाँकि धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें- नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।