शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। यदि कोई समस्या है, तो उसे शान्ति से बातचीत करके सुलझाएं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। नए विचार फायदेमंद साबित होंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
खुला हुआ सामान न खाएं, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को खुश रखेंगी। आपकी थकी और उदास जिन्दगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका तल्ख बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। हंसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। बच्चों से मिली खुशखबरी दिन बना सकती है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। अपने बच्चों के लिए योजना बनाने के लिहाज से अच्छा दिन है। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।