{"_id":"5af412ce4f1c1ba0098b9025","slug":"daily-rashifal-11th-may-2018-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"11 मई का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
11 मई का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, बाकी को हो सकती है परेशानी
Content Partner: Astrosage
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 11 May 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
2 of 13
aries
- फोटो : aries
आज अपनी सेहत की चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। कोई ऐसा इंसान जिसके मन में आपके लिए गलत भावना थी आज मामला निपटाने और आपसे सुलह करने के लिए पहल करेगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। ऐसे बदलाव लाएं जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या खामियाज़ा उसे भुगतना पड़ रहा है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3 of 13
वृष
आप अपने परिवार के लिए अपनी खुशियां बलिदान करेंगे, लेकिन इसके बदले में आपको कुछ उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकता है। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आएगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है, इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
खुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें और घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।
विज्ञापन
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
5 of 13
कर्क राशिः
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने खयालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को खत्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंसने से बचें- निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में फैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की जरूरत हो। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं जाहिर करेंगे, इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवनसाथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।