{"_id":"5aefdad44f1c1b350a8b886f","slug":"weekly-predictions-7th-april-to-13th-may-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक राशिफल: कुछ राशियों पर ग्रहों के परिवर्तन का रहेगा असर, 4 राशि वालों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साप्ताहिक राशिफल: कुछ राशियों पर ग्रहों के परिवर्तन का रहेगा असर, 4 राशि वालों को मिलेगा लाभ
Content Partner: Astrosage
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 11 May 2018 07:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई महीने के दूसरे सप्ताह में मेष, वृष, मिथुन, कन्या, मकर मीन राशि वालों के लिए यह हफ्ता बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। अचानक ही कई राशियों को शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं बाकी राशियों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा गुजरेगा।
साप्ताहिक मेष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
2 of 13
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, साथ ही कार्य स्थल पर अधिकारों में बढ़ोत्तरी होगी। इस अवधि में विवाद की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए स्वयं पर थोड़ा संयम रखें और अहंकार करने से बचें। इस हफ्ते आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन खर्च भी उसी अनुपात में बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। संतान आपके प्रति समर्पित रहेगी। वहीं विद्यार्थियों को इस सप्ताह अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
साप्ताहिक वृष राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
3 of 13
वृषभ राशि के जातकों का मन इस सप्ताह प्रसन्नचित रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं, विदेश यात्रा की संभावना भी है। इस अवधि में पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सफलता के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह खर्च बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का समय है। संतान पक्ष आनंदित रहेगी। पारिवारिक जीवन भी सामान्य रूप से चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक मिथुन राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
4 of 13
इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक अपना पूरा ध्यान कार्यक्षेत्र पर लगाएं। बेहतर होगा कि किसी बात को तूल ना दें। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए खर्च बढ़ेंगे। इस दौरान आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों से भी लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन समय है। संतान भी मिला-जुला व्यवहार करेगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। पिताजी को किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट हो सकता है। इस सप्ताह अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
साप्ताहिक कर्क राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह
5 of 13
इस सप्ताह मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी और इसका परिणाम यह होगा कि आप फैसले लेने में असमर्थता महसूस करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारों में वृद्धि होने की भी संभावना है। सामान्य रूप से धन लाभ होगा और यात्रा के योग भी बनेंगे। आपकी संतान प्रगति करेगी, वहीं विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।