लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण हैं। यह क्वालिटी पार्टनर को इम्प्रेस करेगी। आपके पर्टनर को आपका समय चाहिए। वे शायद आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहते है आप उनकी यह मांग शायद पूरी नहीं कर पाए तो आपसी तकरार हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है पति पत्नी में भी बच्चों को लेकर मनमुटाव रहेगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप आत्मविश्वास से भरे है उत्तेजनावश प्रियतम से प्रपोज़ कर सकते है। ज्यादा से ज्यादा समय प्रियतम के साथ बिताना चाहेंगे। अपने प्रेमी से अगर विवाह करना चाहते हैं तो शुभ समय आ गया है। समझदार पढ़ा लिखा जीवनसाथी मिल सकता है। माता पिता की रजामंदी मिल सकती है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):जीवनसाथी हो सकता है किसी बात से आपसे नाराज रहे। लव रिलेशन में स्थिरता लाने के लिये आपको नरमी से पेश आना पड़ेगा। किसी भी प्रकार का झूठ आपके रिश्ते को खराब कर देगा। अगर आप काफी समय से अपने लिये योग्य लाईफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो मन की मुराद पूरी होगी। विवाहित दम्पतियों के लिये दिन अनुकूल नहीं है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव रिलेशन को लेकर मन की मुराद पूरी हो सकती है। बच्चों से आज खुशखबरी मिल सकती है। इन्टरव्यू में उन्हें सफलता मिल सकती है। संतान की इच्छा पूरी होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये दिन बहुत अच्छा नहीं है। घर परिवार पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है।