लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे। दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि अगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं, जो भी करने ज रहे हों उस पर भली भाँति विचार भी करें।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है । आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता है जिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। यदि आपके बड़े बहन- भाई हैं तब वह आपकी लव लाईफ में रोड़ा अटकाने का काम कर सकते हैं।