लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप सोसाइटी के बंधनों से मुक्त होकर अपने लक को आजमाना चाहते हैं। अपने सोलमेट के आकर्षण से भी आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपकी व्यस्तता आपके और आपके चाहने वालों के बीच में दरार डाल सकती है जिससे वो आपसे भावनात्मक रूप से दूर महसूस करेंगे। अपने दिल के खास व्यक्ति पर आज विशेष ध्यान और प्रेम दें। जो लोग आपसे प्यार करते है उनके अनदेखा न करें क्योंकि वही आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए मुश्किलों भरा हो सकता है जहां रोमांस में समस्याएं आने के कारण आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय गुजरेंगे। मूड उदास है तो अपने दोस्तों और भाई बहन के साथ घूमें-फिरें और सब कुछ भूल कर नई शुरुआत करें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके ग्रहों के मुताबिक आज आपकी बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल की संभावना है। पेशेवर से लेकर निजी जीवन तक सब कुछ सही चल रहा है। अपने रिश्ते को थोड़ा और निखारें और इसके लिए प्रियतम के साथ एक ड्राइव पर जाना या कॉफी पीना अच्छे विकल्प हैं।