लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप प्रेम को लेकर उत्साहित रहने वाले हैं। जीवनसाथी और परिवार के साथ बेहतरीन क्वालिटी समय बिताएंगे। मैरिड कपल के बीच रोमांच और रोमांस प्रबल रहेगा। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा, धन लाभ या स्कालरशिप भी मिल सकती है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): सिंगल युवक-युवतियां जो साथी की कामना कर रहे हैं, आज उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। मूड सही रहेगा। प्रेमी से ज्यादा उम्मीद रिेलेशन खराब भी कर सकती है। अपोजिट सेक्स से आकर्षित रहेंगे। नियम और संयम जीवन में मधुरता लाएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):लव लाइफ में नया डेवलेपमेंट हो सकते हैं। नए मित्र बन सकते हैं। पड़ोसी से प्यार का रिश्ता परवान चढ़ सकता है। लव रिलेशन में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। अचानक बच्चों की शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी को समय न दे पाने के कारण कुछ अनबन हो सकती है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):आज प्रेम के रिश्तों को लेकर घर वालों से बातचीत हो सकती है। आपकी लव रिलेशन को परिवार की हामी मुश्किल से मिलेगी। प्रेम विवाह की तिथि टल सकती है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा।