लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। उसकी कोई बात आपको बुरी लग सकती है। काम और अपने रिश्ते के बीच तालमेल बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस के क्षण व्यतीत करेंगे।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। शान दिखाने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। प्रिय को किसी और के साथ दोस्ती बढ़ाता देखकर, मन अशांत रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने प्रियतम संग आनंद के पल बिताएंगे। शादी-शुदा लोगों के बीच बेवजह वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता के गुस्से का शिकार बन सकते हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): परिजन आपसे कई चीजों की मांग कर सकते हैं। आज आपके प्रेम की डगर एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आपको पाटर्नर का पूरा साथ मिलेगा।