लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): काम की अधिकता रहेगी लेकिन फिर भी अपने जीवनसाथी से मिलने का समय के लिए समय निकाल लेंगें। कॉलेज या ऑफिस में आपको कोई मिल सकता है, जो आपको पसंन्द करता है लेकिन सतर्क रहें ज्यादा विश्वास न करें। लव पार्टनर से विवाह के लिए घर से हरी झंडी शायद न मिले।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वैवाहिक जीवन में बदलाव आएगा। व्यापार में लाभ, साथ ही व्यवसाय में तरक्की हो सकती है, जो आपके परिवार में खुशियां लाएंगी। लव रिलेशन विवाह में बदल सकता है। भाई से अगर आपका किसी वजह से झगड़ा हो गया था, तो आज उसके भी खत्म होने की सम्भावना है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आपके विवाह भाव का स्वामी जीवन में नए प्रपोजल ला सकता है। यह कार्य और प्रेम दोनों प्रकार के हो सकते हैं। सोच-समझकर चलें आगे जाकर संबंध टूट सकते हैं। अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो उसके ठीक होने का समय आ गया है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):रोमान्टिक लाइफ काफी उत्साहजनक है। लेकिन लव मैरिज को इच्छुक लव बर्डस के लिए दिन राशाजनक रहेगा। कुछ नया कहने या करने को मन कर सकता है। लेकिन आप शर्म या असहजता की वजह से ऐसा नहीं कर पाएंगे। बच्चों का परीक्षा में रिजल्ट अच्छा आएगा।