फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Gochar: बगलामुखी जयंती पर चंद्रमा करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Sun, 04 May 2025 10:49 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 May 2025 10:49 AM IST
सार

इस बार 5 मई 2025 को चंद्र देव अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti - फोटो : adobe stock

Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti: 5 मई 2025 को बगलामुखी जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन मां बगलामुखी की पूजा और व्रत को अत्यंत शुभ माना जाता है। बगलामुखी जयंती का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि इस दिन चंद्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत खास है।


Shani Placement In Kundali: कुंडली के किस भाव में स्थित होने पर शनि देते हैं अकूत संपत्ति, यहां जानें
चंद्र देव को विचार, मन, मनोबल और सुख का दाता माना जाता है। वे समय-समय पर राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं, और इस गोचर से जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव दोनों पड़ते हैं। इस बार 5 मई 2025 को चंद्र देव अश्लेषा नक्षत्र से निकलकर मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वहीं, चंद्र देव कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए अत्यधिक शुभ साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Guru Aditya Yoga: सूर्य-गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा अपार करियर और व्यवसाय में लाभ

Trending Videos
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वैसे भी चंद्र देव की प्रिय राशियों में गिनी जाती है, और इस बार बगलामुखी जयंती के मौके पर चंद्र गोचर से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। अगर आपके प्रेम जीवन में कोई उलझन चल रही है तो उसमें सुधार होने के संकेत हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रिश्ते की बात बन सकती है या सगाई का योग बन सकता है। सेहत भी स्थिर रहेगी, और मानसिक शांति का अनुभव होगा। जिन जातकों ने हाल ही में घर खरीदा है, वे इस शुभ दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह दिन आपके लिए सुख और स्थायित्व लेकर आएगा।

Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
चंद्रमा की मूल राशि कर्क है, इसलिए यहां इनका प्रभाव सबसे गहरा होता है। इस बगलामुखी जयंती पर चंद्र के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों को विशेष सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे तेजी से पूरे होने लगेंगे। जो लोग व्यवसाय या व्यापार में संघर्ष कर रहे थे, उन्हें अब मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई बड़ी डील या एग्रीमेंट फाइनल हो सकता है, जिससे कारोबार में नई गति आएगी। यह समय निर्णय लेने के लिए अनुकूल है और मां बगलामुखी की उपासना से नकारात्मकता दूर होकर राहें खुलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
Chandra Gochar on Baglamukhi Jayanti - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि पर चंद्र का प्रभाव कई बार दोहरा फल देता है और इस बार बगलामुखी जयंती पर कुछ वैसा ही होने के संकेत हैं। करियर में यदि असमंजस या रुकावटें आ रही थीं, तो अब वे दूर होंगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य को नई दिशा दे सकती है। प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी। वहीं जो जातक विवाह के इच्छुक हैं, उनके रिश्ते की बात तय हो सकती है। इस दिन चंद्र और मां बगलामुखी की कृपा से आपके जीवन में नई शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं। यह समय आत्मविश्वास और आशा से भर देने वाला है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed