फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gajlakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा का गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

Sun, 04 May 2025 09:50 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 04 May 2025 09:50 AM IST
सार

Guru Shukra Yoga Benefits: गजलक्ष्मी राजयोग 26 जुलाई से लेकर 21 अगस्त 2025 तक सक्रिय रहेगा। इस कालखंड में जिन राशियों पर गुरु और शुक्र की दृष्टि अथवा संयोग विशेष रूप से पड़ेगा, उन जातकों को इस योग का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2025 Guru-Shukra Conjunction Brings Wealth to These Zodiac Signs know Significance
गुरु शुक्र योग लाभ - फोटो : Adobe Stock

Guru-Shukra Yuti:  वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह 14 मई 2025 को रात्रि 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह राशि परिवर्तन लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद हो रहा है, जो कि ज्योतिष दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु मिथुन राशि में स्थित होंगे और 26 जुलाई को शुक्र ग्रह भी मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जब गुरु और शुक्र एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। यह योग अत्यंत शुभफलदायक माना गया है, विशेष रूप से धन, वैभव, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के लिए।


Shani Placement In Kundali: कुंडली के किस भाव में स्थित होने पर शनि देते हैं अकूत संपत्ति, यहां जानें
गजलक्ष्मी राजयोग 26 जुलाई से लेकर 21 अगस्त 2025 तक सक्रिय रहेगा। इस कालखंड में जिन राशियों पर गुरु और शुक्र की दृष्टि अथवा संयोग विशेष रूप से पड़ेगा, उन जातकों को इस योग का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सकता है। यद्यपि यह योग सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव डालेगा, परंतु कुछ राशियां विशेष रूप से इस काल में उन्नति, लाभ और शुभ समाचारों की प्राप्ति करेंगी।
Guru Aditya Yoga: सूर्य-गुरु की युति से इन राशियों को मिलेगा अपार करियर और व्यवसाय में लाभ

Gajlaxmi Rajyog 2025 Guru-Shukra Conjunction Brings Wealth to These Zodiac Signs know Significance
गुरु शुक्र योग लाभ - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं होगा, क्योंकि यह योग आपके लग्न भाव में बन रहा है। गुरु और शुक्र की युति आपके व्यक्तित्व, सोच और जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इस समय भाग्य आपके पक्ष में रहेगा और धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। अगर कोई इच्छा लंबे समय से मन में थी, तो अब उसके पूर्ण होने का समय आ गया है। नौकरी करने वालों को नए अवसर, प्रमोशन और सम्मान मिल सकता है, वहीं व्यवसाय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

Gajlaxmi Rajyog 2025 Guru-Shukra Conjunction Brings Wealth to These Zodiac Signs know Significance
गुरु शुक्र योग लाभ - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह राजयोग दसवें भाव, यानी कर्म और करियर भाव में बन रहा है। इसलिए यह समय पूरी तरह से करियर ग्रोथ के लिए बना है। जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें प्रमोशन, नई जिम्मेदारियाँ और अच्छा वेतन मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, और अचानक धन लाभ के संकेत भी इस योग में छिपे हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हुई, उनके लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajlaxmi Rajyog 2025 Guru-Shukra Conjunction Brings Wealth to These Zodiac Signs know Significance
गुरु शुक्र योग लाभ - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह गजलक्ष्मी योग किसी आशिर्वाद से कम नहीं है। शुक्र और गुरु की युति आपकी राशि में सुख, समृद्धि और मान-सम्मान लाएगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा, और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। वेतन में बढ़ोतरी, नए निवेश और लाभ के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में चल रही उलझनें दूर होंगी और जीवन में नई ऊर्जा का प्रवेश होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed