फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vakri Budh 2024: बुध की वक्री चाल से वृषभ समेत इन राशियों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन

Thu, 21 Nov 2024 06:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 21 Nov 2024 06:14 PM IST
सार

Vakri Budh 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। उन्हें बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार, त्वचा और कारोबार का कारक माना जाता है। 

विज्ञापन
Budh vakri in vrishchik rashi vrishabha singh and makar rashi get benefits
Vakri Budh 2024 - फोटो : अमर उजाला

Vakri Budh 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। उन्हें बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार, त्वचा और कारोबार का कारक माना जाता है। वह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी है। इस राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। कुंडली में भी बुध के प्रभाव को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होते हैं, तो जातक बुद्धिमान और संवाद करने में अच्छा होता है। लेकिन स्थिति कमजोर होने पर जातक मानसिक कष्टों का सामना करता है।



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी बुध देव गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार 26 नवंबर 2024 को बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। वह वृश्चिक राशि में उल्टी चाल से संचरण करेंगे। ऐसे में वृषभ से लेकर इन तीन राशियों को नौकरी में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही उनके भाग्य में वृद्धि के भी योग है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Budh vakri in vrishchik rashi vrishabha singh and makar rashi get benefits
Vakri Budh 2024 - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
बुध की वक्री चाल से वृषभ राशि वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। इस राशि के जातकों को करियर, कारोबार और परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपकी मेहनत का संपूर्ण फल मिल सकता है, जिससे आप खूब धन कमाएंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय पैसा कमाने के लिए बेहद शुभ है।

Budh vakri in vrishchik rashi vrishabha singh and makar rashi get benefits
Vakri Budh 2024 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
सिंह राशि के लिए बुध की वक्री चाल लाभकारी है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है, जिससे आय में वृद्धि होगी। इस समय आपके कारोबार से जुड़ी सभी यात्राएं लाभदायक होंगी। इस दौरान प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद से जुड़ा हुआ मामला आपके पक्ष में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh vakri in vrishchik rashi vrishabha singh and makar rashi get benefits
Vakri Budh 2024 - फोटो : amar ujala

मकर राशि 
ज्योतिष गणना के अनुसार यह समय मकर राशि वालों के लिए बेहद कल्याणकारी है। आपको निवेश का लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग है। इस समय शेयर बाजार में लाभ की स्थिति बन सकती है।

 

विज्ञापन
Budh vakri in vrishchik rashi vrishabha singh and makar rashi get benefits
Vakri Budh 2024 - फोटो : freepik
इस महामंंत्र से मिलता है बुध देव का आशीर्वाद 

1. 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय् नम:।।

2. प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम।
सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed