बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध 24 जुलाई को मिथुन राशि में वक्री से मार्गी हो गए हैं। जो इस अवस्था में 5 अगस्त तक रहेंगे फिर 5 अगस्त को कर्क राशि में आ जाएंगे। बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके सोच-समझ और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं बुध के मार्गी होने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुध के मिथुन राशि में मार्गी होने से आपके रुके हुए कार्यों में तेजी आने लगेगी। कार्यस्थल पर आपकी संवाद क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार में पुराने निवेश या पहले किए गए प्रयासों से लाभ मिलने की संभावना रहेगी।
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध की मार्गी चाल धन लाभ और आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है। लंबे समय से अटका हुआ धन मिलने के योग बनेंगे और व्यापार में लाभ की स्थिति मजबूत होगी। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे तो नए लाभ के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध के मार्गी होने से पहले के मुकाबले आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। करियर कारोबार के लिहाज से एक नई शुरुआत का अवसर मिल सकता है। आने वाला समय आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुध की मार्गी चाल आपके लिए अच्छा रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आर्थिक योजनाएं व्यवस्थित होने लगेंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे।