फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: 30 अगस्त से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य के घर में प्रवेश करेंगे बुध देव

Sun, 17 Aug 2025 11:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 11:21 AM IST
सार

Budh Gochar Ka Rashiyon par Prabhav: 30 अगस्त से 15 सितंबर 2025 तक बुध का सिंह राशि में गोचर होगा, जिससे सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। खासकर तीन राशियों को इस दौरान करियर और व्यापार में सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Budh Gochar 2025 From August 30 Lucky Zodiac Sign Mercury Transit Horoscope Prediction
Budh Gochar - फोटो : amar ujala

Mercury Transit Effects on zodiac signs: 30 अगस्त 2025 की शाम 4 बजकर 39 मिनट पर बुध ग्रह अपनी वर्तमान स्थिति कर्क राशि से निकलकर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य की राशि में प्रवेश करना खास मायने रखता है क्योंकि सूर्य और बुध आपस में मित्र ग्रह हैं। इस कारण से यह गोचर जीवन के कई क्षेत्रों में असर डालेगा और हर राशि के लोगों के लिए कुछ न कुछ बदलाव लेकर आएगा।


Surya Gochar 2025: सूर्य का स्वराशि सिंह में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव
पंचांग के अनुसार, बुध 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक सिंह राशि में रहेंगे। इस दौरान जिन राशियों पर बुध की विशेष कृपा रहेगी, उन्हें व्यापार, करियर और व्यक्तिगत जीवन में लाभ मिलने की संभावना है। खासतौर से तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है और वे अपनी मेहनत का बेहतरीन फल प्राप्त करेंगे।
Surya Ketu yuti 2025: सूर्य-केतु के ग्रहण योग से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन हानि की संभावना

Budh Gochar 2025 From August 30 Lucky Zodiac Sign Mercury Transit Horoscope Prediction
घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और नए साधनों की प्राप्ति हो सकती है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर चौथे भाव में होने जा रहा है। यह भाव घर-परिवार, संपत्ति और सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं और आपको राहत महसूस होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग बनेंगे, चाहे वह खरीद-बिक्री का मामला हो या फिर किसी विवाद का निपटारा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और नए साधनों की प्राप्ति हो सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और पारिवारिक वातावरण भी सुखद बनेगा। हालांकि गोचर की शुरुआत में बुध अस्त स्थिति में होंगे, इसलिए शुरुआती दिनों में कामों में थोड़ी रुकावट या देरी देखने को मिल सकती है।

Budh Gochar 2025 From August 30 Lucky Zodiac Sign Mercury Transit Horoscope Prediction
आपकी मेहनत रंग लाएगी और मनचाहे कार्य पूरे होने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर दूसरे भाव में होगा, जो धन, परिवार और वाणी का कारक है। इस समय आपको अचानक से धन लाभ मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही आपकी बोलचाल की शैली में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। इस दौरान आप कीमती वस्त्र या आभूषण खरीद सकते हैं और विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद ले पाएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और मनचाहे कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में भी आपका सम्मान बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता आएगी। यह समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति और खुशियों की दस्तक का समय साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2025 From August 30 Lucky Zodiac Sign Mercury Transit Horoscope Prediction
भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा तथा संबंध मजबूत होंगे। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
तुला राशि के लिए बुध का सिंह राशि में गोचर लाभ भाव में हो रहा है। लाभ भाव में बुध का आना करियर और आर्थिक जीवन में नए अवसरों की दस्तक देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य अब आगे बढ़ सकते हैं और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा तथा संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक दायरे में आपकी पहचान और लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। यह समय हर क्षेत्र में प्रगति और सफलता दिलाने वाला रहेगा और आपकी मेहनत का फल कई गुना बढ़कर मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed