फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhadra And Malavya Rajyog: भद्र और मालव्य राजयोग बनने से इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, धनलाभ के योग

Sun, 04 May 2025 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 May 2025 01:37 PM IST
सार

जून माह में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करके मालव्य राजजोग का निर्माण होगा वहीं बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण होगा।

विज्ञापन
bhadra and malavya rajyog make june month these zodiac sign these sign will be lucky
भद्र और मालव्य राजयोग - फोटो : Adobe Stock
Bhadra And Malavya Rajyog:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब ग्रहों का गोचर होता है तब-तब कई तरह के शुभ योग और राजयोग का निर्माण होता है। राजयोग के बनने पर कई राशि के जातकों को इसका लाभ मिलता है। आपको बता दें कि जून माह में दो महापुरुष राजयोग का निर्माण होता है। शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर करके मालव्य राजजोग का निर्माण होगा वहीं बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करके भद्र राजयोग का निर्माण होगा। वर्षों बाद एक साथ भद्र और मालव्य राजयोग बनने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।


सिंह राशि
सिंह राशि के लिए राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। जून माह में भद्र और मालव्य राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों और कारोबार करने वालों के लिए समय बहुत ही सफल और शुभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और कोई बड़ी योजना आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और हर एक तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

Weekly Horoscope (5 To 11 May): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में अवसरों की होगी वृद्दि

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए जून माह में बनने वाला दो राजयोग भद्र और मालव्य राजयोग अचानक लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिससे स्थान परिवर्तन के योग का निर्माण हो रहा है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पारिवारिक स्थितियों में पहले के मुकाबले सदस्यों से बेहतर रिश्ते होंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी। 

Gajkesari Rajyog: गुरु-चंद्र युति से गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिल सकता है लाभ और भाग्य का साथ

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भद्र और मालव्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। यह राजयोग आपके लिए बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपको बता दें कि शुक्र आपकी राशि से पंचम भाव में वहीं बुध नवम स्थान में गोचर करेंगे। इस तरह से आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ और व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। कार्य में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्ति होगी। 

Astrology and Health: बीमारियों की वजह हो सकती है आपकी कुंडली का ये दोष, जानिए कौन-सा ग्रह दे रहा कष्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed