फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (01 से 31 अगस्त तक): मेष से लेकर मीन राशि तक, अगस्त महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 02 Aug 2021 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 02 Aug 2021 06:22 AM IST
विज्ञापन
august monthly horoscope 2021 august monthly rashifal impact on all rashi
राशि

मेष राशि


माह का आरंभ अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। आर्थिकपक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।  तीसरे सप्ताह से ग्रह परिवर्तन के फलस्वरूप प्रतियोगिता में अच्छी सफलता के योग है। संतान के दायित्व की भी पूर्ति होगी। 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।

august monthly horoscope 2021 august monthly rashifal impact on all rashi
राशि

वृषभ राशि
माह के आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। बेहतर रहेगा की यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहतरीन रहेगा किंतु साझा व्यापार करने से बचें। कोई भी कार्ययोजना जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।

august monthly horoscope 2021 august monthly rashifal impact on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि
माह के आरंभ से ही आय के साधन बढ़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। 20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
august monthly horoscope 2021 august monthly rashifal impact on all rashi
राशि

कर्क राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी भी तरह के सरकारी विभाग में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य पर ही ध्यान दें। 22 और 23 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
august monthly horoscope 2021 august monthly rashifal impact on all rashi
राशि

सिंह राशि
संपूर्ण माह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। फिर भी सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य व्यापार की उन्नति तो होगी ही शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भावके भी योग। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed