फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 02 August 2021: सोमवार को होगा इन छह राशियों को फायदा, धन लाभ होने की संभावना

Mon, 02 Aug 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 02 Aug 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीविका क्षेत्र में कह रहे लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के समर्थन में आज इजाफा होगा, जिससे उनको लाभ होगा, लेकिन आज यदि आपका आपके परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके मिलने के लिए आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि आप से धन उधार लिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप अपने कुछ कर्ज को उतारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो बाहर के खानपान से परहेज रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप कुछ कठिनाई महसूस कर सकते हैं। आज एक साथ कई काम आपके हाथ में आ सकते हैं, जिससे आप अपने आप को असहज महसूस करेंगे। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आप किसी प्रयोजन की मदद से दूर होगी। विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने परिजनों से सलाह लेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन वह आपको लाभ ही देंगे, यदि आज आपने किसी से उधार लेने की सोची है, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो आज मिलवा सकते हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको लाभ अवश्य देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed