फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: सिंह राशि में बनने जा रहा त्रिग्रही योग, अगस्त में इन राशियों के ऊपर होगी धन वर्षा

Wed, 24 Jul 2024 03:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Jul 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
August Month Make Trigrahi Yoga In Leo Zodiac Sign These Zodias Sign Will Be Lucky
trigrahi yog - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य के जीवन में ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। ग्रहों को गोचर का प्रभाव मनुष्य के जीवन पर अवश्य ही पड़ता है। ग्रहों के गोचर से त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। जुलाई माह के खत्म होने के बाद अगस्त में व्यापार और बुद्धि के दाता ग्रह बुध और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य सिंह दोनों ही सिंह राशि में गोचर करेंगे। वहीं दूसरी तरफ सिंह राशि में ही शुक्र पहले से विराजमान होंगे। इस तरह से सिंह राशि में बुध, शुक्र और सूर्य की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग के निर्माण होने से कुछ राशि वालों के जीवन में धन-दौलत और सुख-सुविधा की कोई भी कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों को अच्छा फायदा मिलेगा। 



August Month Make Trigrahi Yoga In Leo Zodiac Sign These Zodias Sign Will Be Lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
आपकी राशि में त्रिग्रही योग पंचम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। कुंडली का पांचवां भाव संतान से संबंध रखता है। ऐसे में आपको अपने संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलने से आपके जो भी रूके हुए काम हैं वह जरूर पूरे होंगे। व्यापार में मुनाफा हासिल होगा। आपको अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त हो सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। 
August Month Make Trigrahi Yoga In Leo Zodiac Sign These Zodias Sign Will Be Lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
आपकी राशि के लिए सिंह राशि में त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। आपकी कुंडली में त्रिग्रही योग धन और वाणी के भाव में बनेगा। अचानक से धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। समय का अच्छा प्रबंधन करने में आप कामयाब रहेंगे। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। आपकी कही बात का असर बहुत रहेगा। सुख-साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
August Month Make Trigrahi Yoga In Leo Zodiac Sign These Zodias Sign Will Be Lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही फायदा और कारगर सिद्ध होगा। आपकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी जिससे आपका घर और समाज दोनों ही जगहों पर रुतबा बढ़ेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed