सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के सिंह राशि में एक साथ आने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इससे पहले यह योग 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच कर्क राशि में, 3 अगस्त से 7 अगस्त के मध्य पुनः कर्क राशि में और अब 26 अगस्त से 8 सितंबर के मध्य सिंह राशि में बन रहा है। कर्क राशि जल तत्व की राशि है और इस राशि में बना हुआ चतुर्ग्रही योग बाढ़, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं का कारण रहा है क्योंकि मंगल भूस्खलन सुप्रभात और सूर्य अग्नि तांडव के विशेष कारक माने गए हैं किंतु अब यह योग सूर्य की राशि सिंह में बन रहा है इसलिए प्राकृतिक आपदाओं में कमी तो आएगी। इस योग का सभी 12 राशियों पर प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
एक ही राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र, जानें राशियों पर शुभ-अशुभ असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- राशि से पंचम भाव में बना हुआ योग शिक्षा-प्रतियोगिता में कामयाबी तो देगा किंतु प्रेम प्रसंगों में उदासी लाएगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग बना ही हुआ है अपितु संतान से संबंधित चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
कैसे पड़ेगा चतुर्ग्रही योग का आपके ऊपर शुभ प्रभाव? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
वृषभ राशि- राशि से चतुर्थ केंद्र भाव में बना हुआ योग भौतिक सुखों की वृद्धि तो कराएगा किन्तु विलासिता जैसी वस्तुओं पर खर्च भी कराएगा। मकान वाहन प्राप्ति के योग भी बनाएगा। मानसिक परेशानियां रहेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते रहें। यह आपके लिए बेहतर रहेगा।
कैसे पड़ेगा चतुर्ग्रही योग का आपके ऊपर शुभ प्रभाव? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
मिथुन राशि- राशि से पराक्रम भाव में बना हुआ यह योग साहस-पराक्रम की वृद्धि कराएगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किये गए कार्यों की सराहना तो होगी लेकिन परिवार में भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। किसी समृद्धशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से सहयोग मिलेगा।
कैसे पड़ेगा चतुर्ग्रही योग का आपके ऊपर शुभ प्रभाव? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क राशि- राशि से धन भाव में बना हुआ चतुर्ग्रही योग पारिवारिक कलह तो देगा किंतु आय के स्रोत भी बढ़ाएगा। रुका हुआ धन मिलेगा। रणनीति भी कारगर रहेगी। अपनी जिद और आवेश के साथ-साथ वाणी पर भी नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण ना हो जाए उसे सार्वजनिक ना करें।
कैसे पड़ेगा चतुर्ग्रही योग का आपके ऊपर शुभ प्रभाव? जानिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)