आर्थिक राशिफल 8 मार्च: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
मेष
आज आप में से कुछ को आपके भागीदार या किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं वांछित परिणाम नहीं दे पाएंगी। नए कार्यस्थल से जुड़ने या नई परियोजनाओं और उपक्रमों को शुरू करने के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
वृष
व्यावसायिक संदर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है। कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे।
मिथुन
व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुवात हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपके योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकतें है। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं।
कर्क
आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। दूसरों के लिए स्थायी गारंटी देने से बचें।