25 दिसंबर 2018 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और सितारे किस राशि की चमकाएंगे किस्मत और किसे लाभ पाने के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
कार्यसिद्धि से अर्थक्षेत्र में आशाजनक परिणाम आएंगे। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। योजनाएं क्रियान्वित हो सकेंगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी।
आज आपको अपने आर्थिक पक्ष को सुदृढ रखने के लिये अपने पराक्रम भाव को बनाये रखने की आवश्यकता है। आगे बढकर समस्याओं को सुलझाने में व पहल करने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल होगी। कामों में सफ़लता मिलेगी।
इस समय व्यवसायिक ऋण प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है जो आने वाले समय में धन वृ्द्धि की सूचक हो सकती हैं। आज आप भावुक होकर यदि आप किसी की मदद करना चाह रहे हैं तो जरूर करें लेकिन अपने काम को बिगड़ने न दें।
आज आय के प्रबल योग बने हुए हैं। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी इजाफ़ा हो सकता है। बुद्धि तथा शक्ति आपके पास है , अत: प्रयास करने से मनोवांछित सफलता प्राप्त की जा सकती है।