फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेष राशिफल जुलाई 2020: नौकरी और व्यापार के लिहाज से कैसे बीतेगा यह महीना

Tue, 30 Jun 2020 06:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Jun 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
aries horoscope july 2020 mesh july rashifal career business health and family preditions
मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला साबित होगा। इस महीने आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने कार्यक्षेत्र में योगदान देंगे। इस महीने में किसी से उधार पैसे लेने के लिए आपके लिए अनुकूल समय नहीं है। इस माह में आपके मन में नौकरी के बदलने का विचार बार-बार आएगा। वहीं जो जातक व्यावसायिक कार्यों में लगे हुए हैं उनके लिए यह महीना मिला जुला बीतने वाला रहेगा। महीने के बीच में आपको कई से लाभ होने के संकेत है।

aries horoscope july 2020 mesh july rashifal career business health and family preditions
rashi

आर्थिक स्थिति
जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक नजरिए से मिला जुला रहने वाला साबित होगा। आपको इस महीने काफी मेहनत और निरंतर प्रयास करने से ही आर्थिक सफलताएं प्राप्त हो सकेंगी। बेवजह किसी की उधार पैसे न दें आपके हित में नहीं रहेगा। किसी भी बड़ी योजनाओं में फैसला लेते समय खूब सोच विचार कर लें। यह समय आपके पक्ष नहीं है।  

aries horoscope july 2020 mesh july rashifal career business health and family preditions
मेष राशि

परिवार 
जुलाई का महीना मेष राशि के जातकों के लिए परिवार संग खुशियां बांटने का है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी पालन करेंगे। जीवन साथी के साथ किसी मुद्दे पर एक विचार के साथ योजनाओं पर कार्य करेंगे। सगे संबंधियों के साथ समय बीताने का यह समय बहुत अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
aries horoscope july 2020 mesh july rashifal career business health and family preditions
aries

प्रेम-संबंध
जुलाई का महीना प्रेम संबंध के लिहाज से बनते और बिगड़ते रहेंगे। प्रेम जीवन में इस महीने साथी की सहायता से आपको कुछ व्यावसायिक फायदा पहुंच सकता है। जुलाई के मध्य भाग में आपके मित्रों के कारण प्रेम संबन्ध और अधिक खराब हो सकते है। इस अवधि में हठ भाव छोड़कर अपनी गलती मानने से प्रेम संबन्धों को सामान्य बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
aries horoscope july 2020 mesh july rashifal career business health and family preditions
aries

सेहत 
सेहत के नजरिए से यह महीना मिला जुला रहने वाला होगा। शुरुआती दिनों में सेहत में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं रहेगी। लेकिन मासमध्य में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक से अधिक लाभ बढाने के फिक्र में स्वास्थ्य को अनदेखा करना सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाये रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed