फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: सिंह राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और लाभ के मौके

Tue, 23 Jul 2024 01:13 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Jul 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
according to astrology in august month chaturgrahi yog will make leo zodiac sign
सिंह राशि में ग्रहों का योग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। ग्रह जब-जब एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं तो कई तरह के योगों का निर्माण करते हैं। इसके अलावा ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग भी बनते हैं। इन योगों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त माह में चार प्रमुख ग्रहों का एक ही राशि में आने पर चतुर्ग्रही योग बनेगा। आपको बता दें कि अगस्त के महीने में सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध, सुख और धन के दाता ग्रह शुक्र और चंद्रमा ये सभी चार ग्रह सिंह राशि में एक साथ स्थित होंगे। चार प्रमुख ग्रहों की युति सिंह राशि में होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा। अगस्त में चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।

according to astrology in august month chaturgrahi yog will make leo zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
चतुर्ग्रही योग सिंह राशि के जातकों के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है। लग्न भाव में चतुर्ग्रही योग से इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में बदलाव दिखाई देगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में ऊंचाईयों को हासिल करेंगे। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी । धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

according to astrology in august month chaturgrahi yog will make leo zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
चतुर्ग्रही योग के निर्माण से धनु राशि वालों के अच्छे और शुभ दिनों की शुरुआत होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम पिछले काफी समय से रूके हुए थे वे अब बहुत ही आसानी के साथ संपन्न होंगे। आपकी नई योजनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति और समरसता बरकरार रहेगी। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to astrology in august month chaturgrahi yog will make leo zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को लिए अगस्त माह में बनने वाला चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा। चार प्रमुख ग्रहों का गोचर आपकी कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में यह आपके करियर और कारोबार में तरक्की दिलाने में बहुत ही सहायक साबित होगा। धन अर्जित करने के कई मौके आपको मिलेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के अच्छे अवसरों की भी प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा भी हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed