{"_id":"64e5dd527a5be948ee0dc8c7","slug":"according-to-astrology-five-planets-position-vakri-these-zodiac-sign-will-be-impact-2023-08-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: 24 अगस्त से शनि और राहु समेत 5 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों पर होगा प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: 24 अगस्त से शनि और राहु समेत 5 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों पर होगा प्रभाव
Wed, 23 Aug 2023 03:50 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 23 Aug 2023 03:50 PM IST
विज्ञापन
Astrology: 5 ग्रह एक साथ वक्री होंगे।
- फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। 24 अगस्त से 5 ग्रह एक साथ वक्री यानी उल्टी चाल से चलेंगे। ये 5 ग्रह हैं शनि, राहु, केतु, शुक्र और बुध। शनि, राहु ,केतु और शुक्र पहले से ही वक्री चाल चल रहे हैं और अब 24 अगस्त से बुध भी उल्टी चाल से चलने वाले हैं। 5 ग्रहों के एक साथ वक्री होने से कुछ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए एक साथ 5 ग्रहों की वक्री चाल शुभ रहने वाली होगी। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं और कारोबार-नौकरी में अच्छी खबर सुन सकते हैं। आपको कोई बड़ी सफलता सुनने को मिल सकती है। कहीं से रुका हुआ धन आपको हासिल हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए 5 ग्रहों की वक्री चाल शुभ संकेत हैं। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन-दौलत और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर जातक का कोई कानूनी मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें विजय प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को भी सफलता मिलने की अच्छी संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए 5 ग्रहों की वक्री चाल शुभ संकेत साबित होगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति की संभावना है। राजनीति और समाज से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। जो कार्य पिछले कई महीनों से पूरे नहीं हो पा रहे हैं या फिर तरह-तरह के व्यावधान आ रहे हैं तो उसके पूरे होने की पूरी संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और अचानक कहीं से धन लाभ के अवसर हाथ लगेंगे।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए 5 ग्रहों की वक्री चाल किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण आपको धन लाभ होगा। रूके हुए कार्य जल्द से जल्द पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में कोई नया अवसर आपके हाथ लगेगा। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर आपके मान-सम्मान में देखने को मिलेगा।