Aarthik Rashifal 2021: साल 2020 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ खत्म होने जा रहा है और नया साल 2021 आने वाला है। आर्थिक पक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू होता है। यदि यह पक्ष कमजोर पड़ जाए तो हमें अपना जीवन भौतिक सुखों के अभाव में जीना पड़ता है। साल 2021 में आपका आर्थिक पक्ष कैसा होगा, क्या आपको इस साल कोई बड़ी आर्थिक सफलता मलेगी मिलेगी? इन सभी सवालों का जवाब आपको आर्थिक राशिफल 2021 में प्राप्त होगा। तो चलिए आपकी राशि के अनुसार जानते हैं नए साल में कैसा रहेगा आपका आर्थिक जीवन।
आर्थिक राशिफल 2021: नए साल में इन पांच राशिवालों के खाते में आएगा खूब पैसा, आर्थिक लाभ के हैं प्रबल योग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक राशिफल के अनुसार, साल 2021 में आपकी आर्थिक स्थिति पिछले वर्ष के मुकाबले बेहतर रहेगी। आप पर शनि का गोचर राशि से अष्टम भाव में मकर राशि में होने से शनि की दृष्टि धन भाव में रहेगी, जिससे धन को लेकर आवक बढ़ेगी और खर्चो में कमी आएगी। इस साल किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलेगा।
वृष राशि वालों को रखना होगा धैर्य
आर्थिक राशिफल के अनुसार, वर्ष 2021 आपके आर्थिक जीवन के लिए मिलाजुला रह सकता है। राहु का गोचर बना रहेगा, जिससे आर्थिक फैसलों को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति रहेगी और अपने निर्णय को बार-बार बदलेंगे। आय के स्रोत में रुकावटें आने की वजह से आय में बाधा उत्पन्न होगी। हालांकि अप्रैल के बाद अचानक धन लाभ के योग बनने से आपके सभी रुके काम चल निकलेंगे, लेकिन इस समय में धन का सही इस्तेमाल करें।
आर्थिक राशिफल के अनुसार, वर्ष 2021 में आपके खर्चों में इजाफा होगा। दरअसल, शनि ग्रह का अष्टम भाव में गोचर और राहु का द्वादश भाव में गोचर आपके आर्थिक पक्ष के लिए शुभ नहीं है। इस कारण से इस वर्ष अपने खर्चे का अधिक ध्यान रखना होगा। मार्च के बाद से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। अगर आप कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं इस वर्ष थोड़ा संभलकर करें। घर या वाहन लेने का सपना इस वर्ष पूरा होगा। आपको पिता से आर्थिक मदद मिलने से आपके पास धन एकत्र होगा जिससे आप अपने अटके हुए कुछ प्रोजक्ट को पूरा करेंगे।
वर्ष 2021 आपके आर्थिक पक्ष के लिए सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। धन के मामले में आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए पैसों को खर्च करते समय सावधानी बरतें। वहीं मार्च से अचानक कोई धन के निवेश का योग बन रहा है। मई के बाद अधिक खर्च की वजह से आप अपने धन को संभाल नहीं पाएंगे। बेहतर होगा कि इस समय में आप अपने धन को संभालकर रखें। तभी बचत हो सकती है। साल के अंत होने पर आपकी आर्थिक स्थिति में आपको मजबूती मिलनी शुरू हो जाएगी। बस संयम के साथ निर्णय लेनी की जरूरत है।