फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 जून राशिफल: जानें आज बृहस्पति की कृपा से किस राशि का चमकेगा व्यापार और किस राशि की होगी तकरार

Thu, 20 Jun 2019 01:31 PM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 20th June 2019 daily horoscope 20th of June month
गुरुवार, 20 जून 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
aaj ka rashifal today rashifal 20th June 2019 daily horoscope 20th of June month

मेष
आज आपके स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। व्यावसायिक निर्णयों के संदर्भ में आप कभी हां, कभी ना करते रहेंगे और ऐसे में अवसर चूक जायेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमज़ोर रहेगी। अपने करीबी लोगो से कुछ मनमुटाव भी संभव है, सगे भाइयों से अत्यधिक विवाद उत्पन्न होने की स्थिति भी बन रही है। शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। प्यार करने वालों के लिए समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है, क्योंकि इस समय कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

aaj ka rashifal today rashifal 20th June 2019 daily horoscope 20th of June month

वृष
इस समय आपकी सोचने-समझने की शक्ति मज़बूत रहेगी। यात्राएं आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय बहुत बेहतर है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्रों में कार्य करने वालों के लिए यह समय कुछ प्रतिकूलता लिए हुए है। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है और भौतिकता की ओर रुझान बढ़ेगा, जिससे बाद में मानसिक थकान महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 20th June 2019 daily horoscope 20th of June month

मिथुन
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही हानि की ओर उन्मुख करेगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशवरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथा स्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। संतान के कारण कुछ मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैसे कहीं से अचानक धन आने की सम्भावना है।

विज्ञापन
aaj ka rashifal today rashifal 20th June 2019 daily horoscope 20th of June month

कर्क
आय के लिए यह बेहतर सप्ताह रहेगा। व्यापारिक या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, सलाहकारिता, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को अधिक सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परन्तु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस समय अच्छी सफलता का योग बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed