Aaj Ka Rashifal 26 January:
आज रविवार और माघ माह की द्वादशी तिथि है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा करने का विशेष विधान होता है। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों के ऊपर सूर्यदेव की विशेष कृपा मिलेगी। सूर्य देव की कृपा रहने के कारण आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। दिन में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। जो कार्य कई दिन से नहीं हो पा रहे थे वह अब पूरे होंगे। आज के दिन चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं कुछ राशि वालों की परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal)
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी, जिससे वह काफी व्यस्त रहेंगे। बिजनेस में आपकी योजनाएं आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाए। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि आपकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके दोस्त आपके लिए कोई सरप्राइज पर पार्टी प्लान कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नये संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम को पूरा करने में सहयोगियों से मदद लेनी होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसको वापस मिलने में आपको समस्याएं आ सकती हैं। आपका किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरुरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। कोई नया काम आप सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। प्रेम व सहयोग योग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।