फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ,पूरी होंगी सभी इच्छाएं

Fri, 25 Apr 2025 06:19 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Apr 2025 06:19 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 अप्रैल 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
25 अप्रैल का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 25 April: 25 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। 25 अप्रैल के दैनिक राशिफल की गणना के मुताबिक मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों में से कुछ राशि वालों को लाभ तो कुछ को सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है। धन लाभ के मौके मिलेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को आसानी से पूरा करके देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 25 अप्रैल का राशिफल।

Weekly Horoscope 21 to 27 April: इस सप्ताह इन सात राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में सौम्यता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका निवेश करने में भी खूब दिमाग चलेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको कोई पुरानी समस्या के बढ़ने से आपको डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। यदि आप काम को लेकर कोई बैंक लोन दे रहे हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कोई बदलाव बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कोई पार्टी आदि करने की योजना बना सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी किसी गलती को छुपाने के लिए कार्यक्षेत्र में कोई झूठ बोल सकते हैं, जो आपके सामने आ सकता है। आपके मन में उलझनें रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने किसी दूर रहे परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को आसानी से पूरा करके देंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 25 April 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप कोई कदम बहुत ही सोच समझकर उठाएं। यदि आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना है, तो उसके लिए आपको मार्केट की चालों को ध्यान में रखकर इन्वेस्टमेंट करना बेहतर रहेगा। आपकी संतान आपको किसी नई चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह पहले पूरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी आपको कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed