फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का अच्छा साथ, मिल सकते हैं शुभ समाचार

Fri, 14 Mar 2025 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 14 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 14 मार्च 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 14 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
14 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 14 March: आज फाल्गुन पूर्णिमा है और देशभर में रंगों का त्योहार होली मनाई जा रही है। आज के दिन अगर ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आज के दिन कुछ राशि वालों को लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं कुछ राशि वालों को अड़चनें आ सकती हैं। योजनाएं कारगर साबित होंगी। मेल-मिलाप में वृद्दि देखने को मिलेगी



राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 14 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (10 to 16 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिलेंगी अच्छी खबरें

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 14 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विरोधी सतर्क रहेंगे, लेकिन आप उन्हें आसानी से मात दे सकेंगे। आपने यदि किसी नई सम्पत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप धन को लेकर कोई कदम जल्दबाजी में ना उठाएं।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 14 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कोई बात सोच-विचार करके कहनी होगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को समय से पूरा करने के बारे में भी सोच विचारकर सकते हैं, लेकिन आपको अपने टेंशनों को दूर करने पर भी पूरा ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 14 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप निस्वार्थ भावना से लोगों की मदद करेंगे। आप अपने भाइयों से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आपके लिए समस्या बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप पर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 14 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छे रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपको किसी भी कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आप बुद्धि और विवेक से निर्णय ले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपसे कामों में कोई गलती होने से आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे। आपके वाहन की अकस्मात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed