फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन,वृषभ और कर्क राशि वालों को व्यापार में मिलेगी तरक्की, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 25 Oct 2023 07:18 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
25 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और कार्य विस्तार पर आपका पूरा जोर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी अच्छी उपलब्धि का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आपको वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप किसी गलत जगह हस्ताक्षर कर सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार के मामले में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप इसे गुप्त रखें। आपके प्रभाव व प्रताप में उपलब्धि होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप यदि किसी को धन उधार देंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लानी होगी। आप अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर काम करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यावसायिक शिक्षा पर  आपका पूरा जो रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। माता जी को  कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 25 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन वाणी व व्यापार पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपसे प्रेम व स्नेह से आगे बढ़ेंगे। आप बाहरी लोगों के बातों में आने से बचें नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। घर परिवार में किसी शुभ व कार्यक्रम का आयोजन को सकता है। आपको अपने खर्चों पर भी पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed