फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकती है सफलताएं, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 24 Oct 2023 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 24 Oct 2023 06:52 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप सभी का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। मित्रों का साथ व समर्थन बना रहेगा। किसी काम को प्राथमिकता दे, तो उसे पूरा करें, नहीं तो वह लटक सकता है। आप अपने जरूरी कार्य को समय रहते पूरा करेंगे। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर परेशान हो सकते हैं। आपने यदि किसी नए काम में निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है और आप बिजनेस में यदि कुछ योजनाएं बनाएं, तो उनमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। आप प्रत्येक कार्यों को बिना संकोच किया करेंगे और करियर को लेकर आपका कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। यदि आपने उनसे धन उधार लिया, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आपको सुलझाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से चल रहा था, तो आज आपके कष्टों में कमी आ सकती है। आप यदि किसी से कोई वस्तु मांगेंगे, तो उसके लिए जिद व अहंकार ना दिखाएं। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो उसमें दोनों पक्षों के सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आ सकता है ।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में सामान्य रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह पहले से बेहतर होंगे। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने भाई के विवाह को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आपके वह समस्या भी दूर होगी। लेनदेन के मामले में आपको सजगता बनाएं रखनी होगी और किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed